जहाँ प्यार और परवाह है वहाँ पैसा भी अंततः खिंचकर चला ही आता है।😊

मेरा एक मित्र बहुत पैसे वाला तो नहीं फिर भी अच्छा कमाता है।उसकी एक मशीनों की दुकान है।उसको आकर्षित करने के लिए बहुत सी स्त्रियाँ आतुर रहतीं थीं, अन्ततः उसने अपनी इमेज बदली और साधारण सी जगह पर रहना शुरु किया। वह ऐसी जगहों पर जाने लगा जहाँ सामान्य स्तर की स्त्रियाँ आतीं थीं। वहाँ उसने अपना परिचय फ्लोर सुपरवाइज़र के तौर पर दिया हुआ था। अंततः वह एक नर्स से मिला जो सुन्दर तो थी किन्तु दिखावापसन्द और कृत्रिम नहीं थी,वाकई अच्छी स्त्री थी।(इस समय वह सुपरवाइज़र एक सामान्य से मध्यमवर्गीय घर में उसके पड़ोस में ही रहता था।) उन्होंने शादी कर ली।एक दिन नर्स ने छुट्टी ली हुई थी और उसने अपने सुपरवाइज़र पति के लिए दोपहर का भोजन उसके कार्यस्थल पर ही देकर आने का विचार किया।

वह रिसेप्शन एरिया में गई और अपने आने का कारण बताया । उसने जब अपना परिचय दिया तो रिसेप्शनिस्ट हैरान होकर लाउडस्पीकर पर बोली,"अरे, बिल,आपकी पत्नी यहाँ है।"वह उसकी पत्नी को अपने साथ हॉल के एक ऑफिस में ले गई जो वहाँ के प्रेसीडेन्ट बिल स्मिथ का ऑफिस था।

पत्नी ने पति को देखकर कहा, "मुझे लगा कि तुम यहाँ के सुपरवाइज़र हो।" बिल ने कहा, हाँ मैं सुपरवाइज़र तो हूँ लेकिन यह पूरा ऑफिस मेरा ही है।' तब पत्नी ने हंसना शुरू कर दिया तो पति ने पूछा, "इसमें हंसने वाली क्या बात है?" उसने कहा, मैं भी नर्स नहीं हूँ बल्कि एक डॉक्टर हूँ जो अमुक डिपार्टमेन्ट की हेड हूँ। मैं ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती थी जो केवल मुझे चाहे, मेरे पैसे को देखकर मुझसे आकर्षित न हो । मजे की बात यह है कि तुम भी यही चाहते थे।"

वे अभी भी उसी घर में रहते हैं किन्तु उनके पास अच्छी गाड़ियाँ है और उन्होंने एक बीच हाउस खरीदा है।

अनुवादक: यदि आप अच्छी नीयत से किसी चीज को पाने की दिल से इच्छा करते हैं तो कुदरत भी आपकी मदद करने को हरदम तैयार रहती है।

राम मिलाई जोड़ी। दोनों ने प्रेम विवाह का आधार पैसे को न बनाकर परस्पर प्यार,समझदारी और सामंजस्य को बनाया तो अनजाने ही वे एक दूजे के लिए आदर्श जीवनसाथी बन गए।

जहाँ प्यार और परवाह है वहाँ पैसा भी अंततः खिंचकर चला ही आता है।😊
- Matt Buettner

0 Comments

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.